0

पत्रकारिता एक जुनून :-

Monday, June 27, 2011 | Author: Guman singh | Labels:


पत्रकारिता सिर्फ पेशा ही नहीं बल्कि एक जुनून है। ऎसा जुनून जिसके आगे डर, खौफ टिक नहीं पाता। दुनिया में ऎसे कई दिलेर पत्रकार हुए हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को अपनाकर और अपनी जान की बाजी लगाकर सच को लोगों के सामने पहुंचाया। मुंबई के पत्रकार जे डे इसी कड़ी के हीरो रहे हैं।मुंबई के पवई में दिन दहाड़े "मिड डे" के इंवेस्टीगेशन एडिटर ज्योतीर्मय डे की हत्या कर दी गई। डे ने हाल ही में मुंबई के ठाणे में डीजल में मिलावट पर सिलसिलेवार रिपोर्ट लिखी थी। उन्हें फोन पर धमकियां मिलना शुरू हो गई थी। लेकिन वे सब खतरों को जानने के बाद भी अपने मिशन में लगे रहे। वे उन लोगों के खिलाफ खड़े हो गए, जिनसे पूरी दुनिया डरती है। उन्होंने अंडरवल्र्ड और पुलिस के संबंधों पर बेबाक होकर खबरें छापी। जे डे ने एक रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा था कि एसीपी महाबोले के तार डी कंपनी से जुड़े हैं।
दरअसल जे डे की हत्या का मामला इतना सहज नहीं है। उनकी हत्या में उन तमाम लोगों को अपनी सुरक्षा और हित दिखाई देते  हैं जिनके खिलाफ जे डे लगातार 11 जून तक जूझते रहे। उन्होंने कई मामलों में पुलिस से ज्यादा आपराधिक गिरोह के बारे में खबरें जुटाई। अपराध की घटनाओं की जांच में लगे अधिकारियों को उनके लेखन से मदद मिलती थी। जे डे की हत्या से जुड़े कई खुलासे होने बाकी है। लेकिन उन्होंने जो निडर होकर पत्रकारिता के मिशन में जो जोश भरा है, वह अपना रंग दिखाएगा ही!!


0 comments:

Post a Comment